विचार मंच आरडीए कॉलोनी टिकरापारा द्वारा मनाया गया बाल दिवस

रायपुर। विचार मंच आरडीए कॉलोनी टिकरापारा रायपुर द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें से प्रमुख रंगोली, चित्रकला, फैंसी ड्रेस, दौड़, कुर्सी दौड़, बलून दौड़ प्रमुख रहे।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ टिकरापारा वार्ड के पार्षद श्री चंद्र पाल धनकर जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में मां दुर्गा महिला दुर्गोत्सव समिति के सदस्य ज्योति गार्जलेवार सीमा बागड़े, नीता जैन, लक्ष्मणि साय, सुरजा बाई नागेश, शांति सिन्हा,कांति भट्ट, पुष्पा साय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
फैंसी ड्रेस, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता की निर्णायक मां दुर्गा महिला दुर्गा उत्सव समिति की सदस्य रहीं।
कार्यक्रम का संचालन विचार मंच के सदस्य पीयूष जैन, मनीष साय राजीव कश्यप, साकेत चौरसिया, मनोज धोटे, हितेंद्र बैस, आर.के.सिंह, झम्मन यदु, नेतराम बागड़े, रविकांत पटेल, हेमलाल पाल, मनोज साय द्वारा किया गया।

Related posts

Leave a Comment