महिला चेम्बर द्वारा दीपावली मिलन समारोह का हुआ सफल आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष मधु ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेम्बर द्वारा आज दिनांक 31 अक्टूबर, 2022 को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन चौधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में संपन्न हुआ जिसमे महिला चेंबर के पदाधिकारी सहित समस्त सदस्य गण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
महिला चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा जी ने समारोह के शुभारंभ में सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अतिथियों सहित प्रदेश के समस्त आम जनता को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की साथ ही समारोह में उपस्थित सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
समारोह में महिला चेम्बर ने रंगारंग कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमे वहां उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्रीमती मधु अरोरा जी ने महिला चेंबर के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को संबोधित कर कहा कि दीपों का यह पर्व लोगों के जीवन में सुख समृद्धि और शांति लाती है, इस पावन अवसर पर आओ हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि स्वयं के अन्दर की बुराई रूपी अँधेरे को इस दीपावली पर्व के रौशनी से हमेशा के लिए मिटाएँ।

Related posts

Leave a Comment