iPhone 18 Pro और Pro Max की सेल आज से शुरू, Apple Stores के बाहर लंबी कतारें; जानें कीमत, ऑफर्स और फीचर

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में सेल शुरू। जानें कीमत, ₹7,000 तक बैंक कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर, EMI और नए फीचर्स।
#News आशुतोष शर्मा
नई दिल्ली: Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में बिक्री आज, 18 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। लॉन्च के मौके पर दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों के Apple Stores के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई ग्राहक नए iPhone को सबसे पहले खरीदने के लिए रात से ही स्टोर के बाहर इंतजार करते नजर आए। 
अगर आप भी iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां जानिए दोनों मॉडल की कीमत, बैंक कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर, EMI और प्रमुख फीचर्स की जानकारी।
Apple Stores के बाहर रात से लगी लंबी लाइनें
iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू होने के साथ ही Apple के प्रमुख स्टोर्स के बाहर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। दिल्ली, मुंबई, नोएडा और बेंगलुरु में कई खरीदार नए आईफोन के लिए रात से कतार में खड़े रहे।
लॉन्च डे पर ग्राहकों की दिलचस्पी नए डिजाइन, कैमरा अपग्रेड और Pro मॉडल के फीचर्स को लेकर रही।

iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत
Apple ने भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को 256GB से लेकर 2TB तक के स्टोरेज विकल्पों में पेश किया है। 
मॉडल- iPhone 18 Pro
स्टोरेज- 256GB
कीमत- ₹1,64,900
मॉडल- 18 Pro
स्टोरेज- 512GB
क़ीमत- ₹1,89,900
मॉडल -18 Pro
स्टोरेज-1TB
कीमत- ₹2,39,900
मॉडल- 18 Pro
स्टोरेज- 2TB
कीमत- ₹3,14,900
मॉडल-iPhone 18 Pro Max
स्टोरेज-256GB
कीमत- ₹1,79,900
₹7,000 तक का बैंक कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI
iPhone 18 Pro सीरीज की खरीद पर ग्राहकों को चुनिंदा कार्ड के जरिए इंस्टेंट कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प दिया जा रहा है।
बैंक कैशबैक
Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर चुनिंदा कार्ड के साथ ₹7,000 तक इंस्टेंट कैशबैक का ऑफर प्रदर्शित किया गया है। पात्रता और शर्तें भुगतान के विकल्प पर निर्भर करती हैं। 
एक्सचेंज ऑफर
Apple Trade In के जरिए पुराने डिवाइस की स्थिति और मॉडल के आधार पर एक्सचेंज क्रेडिट मिल सकता है। कुछ लॉन्च ऑफर्स में ₹81,500 तक के ट्रेड-इन लाभ का उल्लेख किया गया है। वास्तविक राशि डिवाइस के मूल्यांकन पर निर्भर करेगी। 
नो-कॉस्ट EMI
Apple की वेबसाइट पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प उपलब्ध है। iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल के लिए प्रदर्शित मासिक किस्त ₹26,316 से शुरू होती है। बैंक और भुगतान शर्तों के अनुसार राशि अलग हो सकती है। 
A20 Pro चिप और iOS 27 से लैस हैं नए iPhone
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को Apple के नए A20 Pro चिपसेट के साथ पेश किया गया है। दोनों फोन iOS 27 पर चलते हैं और इनमें प्रदर्शन, बैटरी और AI क्षमताओं में सुधार किया गया है। 
Apple के अनुसार, दोनों मॉडल में अगली पीढ़ी का वेपर चैंबर और बेहतर बैटरी क्षमता के लिए नई डिजाइन तकनीक शामिल है। 
48MP कैमरा और वेरिएबल अपर्चर
iPhone 18 Pro सीरीज में 48MP Fusion कैमरा सिस्टम दिया गया है। मुख्य कैमरे में वेरिएबल अपर्चर फीचर शामिल है, जो फोटो और वीडियो शूटिंग के दौरान अधिक रचनात्मक नियंत्रण प्रदान करता है।
Apple ने कैमरा सिस्टम में सुधार के साथ Pro कंट्रोल्स और बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी पर भी जोर दिया है। 
iPhone Duo फोल्डेबल फोन की सेल कब शुरू होगी?
Apple के पहले फोल्डेबल iPhone Duo की भारत में बिक्री 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली है। इसकी प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू होगी। Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी शुरुआती कीमत ₹2,99,900 बताई गई है। 



