देश

अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक: छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें, पहले से निपटा लें काम

नई दिल्ली 

देशभर में बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार को बंद रहते हैं। 11 अक्टूबर, शनिवार को बैंक बंद रहे, वहीं 12 अक्टूबर, रविवार को भी बैंक बंद रहे। RBI के नियमों के अनुसार ये अवकाश पूरे भारत में लागू होते हैं। अक्टूबर महीने में कुल 17 दिन बचे हैं, जिनमें से 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए यदि आप बैंक जाकर कोई काम करने का सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर लें।

अक्टूबर महीने में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट

18 अक्टूबर (शनिवार) – कटि बिहू के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।

19 अक्टूबर (रविवार) – पूरे भारत में साप्ताहिक अवकाश।

20 अक्टूबर (सोमवार) – दिवाली, नरक चतुर्दशी,काली पूजा के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

21 अक्टूबर (मंगलवार) – दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), गोवर्धन पूजा के कारण बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर (बुधवार) – दिवाली (बलि प्रतिपदा), विक्रम संवत नववर्ष, गोवर्धन पूजा और बलिपद्यामी, लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

23 अक्टूबर (गुरुवार) – भाई बिज, भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, भ्रातृद्वितीया, निंगोल चक्कौबा के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर (शनिवार) – चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर (रविवार) – साप्ताहिक रविवार की छुट्टी।

27 अक्टूबर (सोमवार) – छठ पूजा के कारण रांची कोलकाता और पटना में बैंक बंद रहेंगे।

28 अक्टूबर (मंगलवार) – छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर (शुक्रवार) – सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button