कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की ताकत हैं,कार्यकर्ताओं का जोश बता रहा कमल खिलाने वाला हैं :- पुरंदर मिश्रा

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी उत्तर विधानसभा की बैठक शनिवार को जिला भाजपा कार्यलय एकात्म परिसर में संपन्न हुई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक शुर में उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को जिताने और उत्तर विधानसभा को कांग्रेस मुक्त करने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा का भव्य स्वागत किया, भाजपा और युवा मोर्चा के चारो मंडल अध्यक्षों महिला मोर्चा पिछड़वर्ग मोर्चा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी गज माला से भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया और जमकर स्वागत में नारेबाजी की, उत्तर का एक धुरंधर पुरंदर पुरंदर के नारे के साथ बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश दिखा और सभी ने हर बूथ में कमल खिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर,जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, रायपुर संभाग प्रभारी दिलीप जायसवाल, उत्तर विधानसभा प्रभारी पूनम चंद्राकर, सच्चिदानंद उपासने, उत्तर विधानसभा के संयोजक नलीनीश ठोकने, लोकेश कावड़िया मौजूद रहे।

उत्तर विधानसभा की बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की ताकत हैं। उत्तर विधानसभा का एक एक कार्यकर्ता पुरंदर मिश्रा की ताकत हैं और आप सभी कार्यकर्ताओं की ताकत और आत्मविश्वास बताता हैं की दुनिया की कोई ताकत उत्तर विधानसभा में कमल खिलने से रोक नहीं सकती। भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा कि बीते 5 वर्षों में हमने देखा हैं विधायक नहीं होने का सरकार नहीं होने का खामियाजा भुगता हैं। रायपुर के विकास और छत्तीसगढ़ के विकास को पिछड़ते हमने देखा हैं इस लिए अब नहीं सहेंगे बदल के रहेंगे के संकल्प के साथ हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में अपने अपने बूथों में जुटना हैं और कमल का फूल खिलाना हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर का विकास कमल फूल वाले कार्यकर्ता ही कर सकते हैं यह जनता ने महसूस कर लिया हैं जनता हमारे साथ हैं।

रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी ने कहा कि आज रायपुर का विकास रुक गया हैं। राजधानी में गड्ढे हैं, जलापूर्ति तक करपाने में कांग्रेस विफल हैं, भ्रष्टाचार का बोलबाला हैं अपराध का गढ़ बन गया है जनता त्रस्त हो चुकी हैं और भाजपा का कमल खिलाने तैयार हैं इस लिए आज हम सब संकल्प लेकर जाएं और कमल का फूल खिलाने जुटे जाएं।
पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजधानी में विकास कहां हुआ विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार हुआ, अपराध का ग्राफ बढ़ा हैं और कांग्रेस ने जनता को लूटने का ठगने का काम किया हैं।
जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज विधानसभा स्तरीय बैठक हैं अब मंडल स्तर पर बैठक करनी हैं हमे बूथों तक की बैठक कर के संगठनात्मक विस्तार के साथ जन संपर्क और जनसंवाद को चुनावी दृष्टि से और सघन व मजबूत करने की कार्ययोजना पर आगे बढ़ना हैं और भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हुए उत्तर विधानसभा को जितना हैं।
उत्तर विधानसभा के संयोजक नलीनीश ठोकने ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर विधानसभा जितना और भाजपा की सरकार बनाना ही हमारा लक्ष्य हैं। उत्तर विधानसभा में हम सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से कमल खिलाना तय हैं और सरकार बनाने में हम सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम हैं इस लिए आज से ही हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ताकत के साथ जुटना हैं उत्तर विधानसभा के सभी 201 बूथों में कमल का फूल खिलाना ही हमारा लक्ष्य हैं हर एक बूथ को जितना ही हम सभी का संकल्प होना चाहिए।
उत्तर विधानसभा की बैठक को सर्वप्रथम भाजपा के चारो मंडल अध्यक्ष गोरेलाल नायक, अनूप खेलकर, सुनील कुकरेजा, संतोष साहू और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू ने संबोधित किया।
मंच संचालन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश घोरमोड़े ने किया और आभार जिला मंत्री तुषार चोपड़ा ने किया।
बैठक में अकबर अली, सोनू सलूजा, तुषार चोपड़ा, राजेश मिश्रा, अनिल बाग, गोरेलाल नायक, अनूप खेलकर, सुनील कुकरेजा, संतोष साहू, डॉ प्रमोद साहू, रोहित साहू, सुमन प्रजापति, राम प्रजापति, संभू गुप्ता, देवदत्त आर्य, श्रवण यदु, अर्पित सूर्यवंशी, भारती बागल, मकसूर खान, कृतिका जैन, मिली बनर्जी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment