रायपुर। आज रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी विकास उपाध्याय का खरोरा ब्लॉक के ग्राम केशला में आगमन हुआ और वहाँ पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जोन कमेटी, सेक्टर कमेटी, बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ ही काफी बड़ी संख्या में महिलाओं की बैठक हुई। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी के द्वारा महालक्ष्मी गारन्टी योजना के तहत प्रत्येक परिवार की महिलाओ को मिलने वाले 8,333/-रुपये प्रतिमाह यानि सालाना एक लाख रुपये जो महिलाओं को मिलेगा उसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।साथ ही खरोरा के समस्त 98 मतदान केंद्र, 13 सेक्टर और 4 जोन से आये हुये सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मे बैठक ली तथा आगामी चुनाव के संबंध में होने वाले चुनाव प्रचार प्रसार की रूप रेखा तय की, कि किस-किस दिन बैठक होनी है और किस प्रकार से वहाँ कार्य करना है और हमको कांग्रेस पार्टी की पांचो न्याय गारंटी को बूथ स्तर पर जाकर हर घर तक पहुँचाना है और मोदी सरकार की नाकामी और विफलताओं को हर घर तक पहुँचाने की विस्तृत जानकारी दी बैठक में दी गई। इस अवसर पर रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय के साथ रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उधोराम वर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, ज़ोन अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र गिलहरे,नगर पंचायत पार्षद बबलू भाटिया, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्याय अश्विनी वर्मा,युवा नेता हर्षित योगेंद्र शर्मा अनिल भारकोस, सेवादल अध्यक्ष श्यामलाल बघेल,महिला कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष केसरी मोहन साहू और विशेष रूप से महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
Related posts
-
डिश टीवी द्वारा ‘डिशटीवी स्मार्ट+’ सर्विसेज’ के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति, किसी भी स्क्रीन पर देखें टीवी और ओटीटी एकसाथ
रायपुर। डिश टीवी ने भारत में मनोरंजन अनुभव को फिर से परिभाषित करने के लिए एक... -
ओड़िशा में बनेगी डबल इंजन की सरकार: राजेश मूणत
पुरी(ओड़िशा)/ 16 मई/ छत्तीसगढ़ में मतदान सम्पन्न होने के बाद राज्य के दिग्गज भाजपा नेताओं ने... -
नगर निगम जोन 10 ने बोरियाखुर्द से लगकर दुर्गा विहार डूंडा में कार्यवाही कर लगभग 5 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी
रायपुर। रायपुर रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर...