ओड़िशा में बनेगी डबल इंजन की सरकार: राजेश मूणत

पुरी(ओड़िशा)/ 16 मई/ छत्तीसगढ़ में मतदान सम्पन्न होने के बाद राज्य के दिग्गज भाजपा नेताओं ने ओड़िशा में मोर्चा संभाल लिया है। ज्ञात हो कि ओड़िशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री और सीनियर विधायक, भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने ओड़िशा की सबसे चर्चित सीटों में से एक पुरी लोकसभा में मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा संगठन ने उन्हें पुरी विधानसभा सीट प्रचार प्रसार का जिम्मा सौपा है। यह भी जानना जरूरी है कि भारतीय जनता…