पार्टी के खातो को फ्रीज करने के मामले को लेकर कांग्रेस ने इनकम टैक्स कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

रायपुर 19 फरवरी 2024। आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी के खाते को फ्रीज करने के मामले को लेकर आज प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांगे्रस कमेटी के निर्देश पर शहर एवं ग्रामीण जिला कांगे्रस कमेटी के द्वारा आयकर विभाग कार्यालय का घेराव किया गया। आकाशवाणी स्थित आयकर विभाग के सामने कांगे्रस के नेताओ ने जमकर नारेबाजी की कांगे्रस नेता कार्यालय के सामने बैठकर रघुपति राघव राजा राम का भजन करते रहे। कार्यालय के सामने भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात की गई थी। नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के नेताओ ने गेट तक पहुंचने की कोशिश की। जहां पुलिस बल के द्वारा उनको रोक दिया गया कांग्रेस नेताओ और पुलिस बल की आपस मे हल्की नोक झोंक भी हुई।
प्रदर्शन में पहुचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू छाया वर्मा अनीता शर्मा गिरीश दुबे उधेाराम वर्मा एजाज ढेबर ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ तानाशाही का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार डरी हुई है। देश की मुख्य बड़ी पार्टी के खातो को फ्रीज किया जा रहा है। ताकि वह आर्थिक लेनदेन ना कर सके इनकम टैक्स विभाग केंद्र की भाजपा साकार के इशारो मे यह कार्य कर रही है। आज तक किसी भी पार्टी का खाता फ्रीज नहीं किया गया। लोकसभा चुनाव से पहले डरी हुई भाजपा सरकार तानाशाही रवैया मे उतर चुकी है। आईटी ईडी और सीबीआई का दुरूपयोग कर मोदी सरकार देश के विपक्ष दलो की आवाज को बंद करना चाहते है।
इस धरना प्रदर्शन मे ज्ञानेश शर्मा कन्हैया अग्रवाल श्री कुमार मेनन शिव सिंह ठाकुर सतनाम सिंह पनाग सुंदर जोगी प्रशांत ठेंगडी नवीन चंद्राकर देवेंद्र यादव दीपा बग्गा दिनेश ठाकुर बंशी कन्नौजे जी श्रीनिवास अविनय दुबे माधो साहू मोहम्मद ताहिर कमलेश नथवानी पुष्पराज बैद अनिल रायचुरा राजा बंजारे बबीता नत्थानी पिंकी बाघ विष्णु राजपुत डेमेंद्र यदु अस्सु भाई नवीन केशरवानी नंदू सिन्हा निसार चांगल साजु वी. थाॅमस सुनील धु्रव मुन्ना सोनकर कृष्ण नायक माधो छुरा जयनारायण जलछत्री भास्कर दुबे आवेश खान घनश्याम वर्मा कोमल साहू विदयाभूषण सोनवानी गिरधारी साहू संतोश पाल दुर्गेश वर्मा चंद्रहास साहू दिनेश ठाकुर भावेश बघेल श्रवण निषाद रहमत खान खोवा साहू अरूण साहू गौरी देवांगन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment