छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में मनाया जन्मदिन

राजनांदगांव। आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राजनांदगांव में शीतला माता मंदिर में दर्शन किया इसके साथ ही आस्था मूक बाधिर शाला में बच्चों के बीच भी पहुंचे। जहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी ने मूक बधिर बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया और उनके साथ समय व्यतीत किया।
इसके साथ ही राजनांदगाँव विधायक प्रत्याशी डॉ रमन सिंह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए, जहां क्षेत्रवसियों ने उत्साह और उमंग के साथ उनका स्वागत किया और केक काटने के साथ ही मिठाई वितरण करके पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी, भाजपा के राष्ट्रीय जॉइंट जनरल सेक्रेटरी शिवप्रकाश जी, प्रदेश प्रभारी श्री ओम माथुर जी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी , प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी, नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल जी समेत संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ व्यक्त की।

*कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी*

राजनीति में कब क्या हो जाए कोई समझ या बुझ नहीं पता आज ही विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी हुई जिसमें राजनांदगांव से कांग्रेस ने डॉ. रमन सिंह के सामने गिरीश देवांगन को मैदान में उतारा है और गिरीश देवांगन की जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डॉ. रमन सिंह के सामने फटाके फोड़ दिए।
दरअसल राजनांदगांव के भदोरिया चौक पर कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरीश देवांगन जो की राजनांदगांव से प्रत्याशी है उनके स्वागत के लिए आतिशबाजी करने वाले थे, गाड़ियों का हुजूम जैसे ही आया कार्यकर्ताओं को लगा गिरीश देवांगन आ गए लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का काफिला था और स्वागत और आतिशबाजी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के लिए हो गई। गलती से ही सही लेकिन डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर राजनांदगांव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फटाके जरूर फोड़े।

Related posts

Leave a Comment