भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर शहर कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा

रायपुर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन गांधी मैदान मे पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया था। भारत जोड़ो पदयात्रा पिछले वर्ष 7 सितम्बर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली थी। राहुल गांधी ने 136 दिन मे 4081 किमी की पदयात्रा पूरी की थी। जिसके पहली वर्षगाठ के अवसर पर रायपुर शहर के समस्त ब्लॉको मे यह पदयात्रा निकाली जायेगी।
शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने जानकारी दी कि कल 7 सितम्बर को यह पदयात्रा निकाली जायेगी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व मे यह पदयात्रा कांग्रेस भवन गांधी मैदान से शाम 4 बजे निकाली जायेगी। यात्रा कोतवाली चौक सदर बाजार होते हुए आजाद चौक पहुंचेगी। जिसमे शहर के तमाम नेतागण उपस्थित रहेंगे।
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए प्रमोद दुबे ने कहा कि देश की सत्ता मे बैठे लोेग क्षेत्रियता धर्म सम्प्रदायिकता के नाम पर देश के लोगो को बांटने का काम कर रही थी। तब राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। जिससे देश के लोगो मे एक नयी उम्मीद जागी।
शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि लाखो लोग प्रेम और एकता के साथ हर धर्म समुदाय जाति के लोग इस यात्रा मे राहुल गांधी के साथ कदम ताल मिलाते चले देश के ज्वलंत मुद्दे महंगाई बेरोजगारी भुखमरी किसानो की बदहाली के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चलायी गई इस मुहिम मे बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। जिसका यह परिणाम है कि देश मे नफरत के भाव खत्म हुए और केंद्र सरकार ने मजबूर होकर रसोई गैस के दाम कम किये।

Related posts

Leave a Comment