पुस्तक घर एक अभियान के पोस्टर का हुआ विमोचन

रायपुर। राजधानी रायपुर की जानीमानी समाजसेवी संस्था ब्लू बर्ड्स ऑन द स्काई फाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रहे अभियान पुस्तक घर के पोस्टर का विमोचन नगरीय प्रशासन मंत्री की धर्मपत्नी शकुन डहरिया एवं रायपुर जिले के कलेक्टर सौरभ कुमार के द्वारा किया गया।
ब्लू बर्ड ऑन द स्काई फाउंडेशन की अध्यक्षा शिवानी सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी सोच की परिकल्पना को साकार करते हुए अपने महत्वपूर्ण अभियान पुस्तक घर की शुरुआत कर रहे हैं। इस अभियान से सभी वर्गो के जरूरतमंद छात्रों को पुस्तकें प्राप्त होंगी।
इस अभियान से जुड़ कर किरण मगर ने संस्था को अपने जन्मदिन पर पुस्तक ओर पेंसिल के सेट डोनेट किया।
पोस्टर विमोचन के दौरान ब्लू बर्ड्स ऑन द स्काई फाउंडेशन की अध्यक्ष शिवानी सिंह, सदस्य हिमानी जैन, राखी नायक एवं फाउंडेशन के अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment