रायपुर । संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने आज अपने विधानसभा क्षेत्रांतर्गत नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्र.15 के दो स्व सहायता समूहों को अपने शासकीय आवास में आमंत्रित कर सम्मान पूर्वक स्वीकृत ऋण राशि का चेक प्रदान किया। ये महिलायें सामूहिक रूप से वार्डों के आम नागरिकों के हित के लिए निरन्तर कार्यरत् रहती हैं एवं लघु व्यवसाय भी करती हैं। समूह के व्यवसाय को बढ़ावा देने इनके द्वारा विधायक विकास उपाध्याय के समक्ष राशि ऋण की स्वीकृति हेतु निवेदन किया गया था। जिसमें विधायक विकास उपाध्याय ने सखी महिला स्व सहायता समूह को स्वीकृत 3.00 लाख रूपये की राशि का चेक एवं वैष्णवी महिला स्व सहायता समूह को स्वीकृत 2.50 लाख रूपये की राशि का चेक प्रदान किया। दोनों समूहों की महिलाओं ने विधायक जी का आभार व्यक्त किया है। आज के इस महिला सम्मान समारोह में विनोद पाण्डेय (जोन आयुक्त, जोन क्रमांक-07), वार्ड के पार्षद मनीराम साहू एवं दोनों समूहों की काफी संख्या में उपस्थित महिलाओं के साथ-साथ विधायक प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए।
Related posts
-
डिश टीवी द्वारा ‘डिशटीवी स्मार्ट+’ सर्विसेज’ के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति, किसी भी स्क्रीन पर देखें टीवी और ओटीटी एकसाथ
रायपुर। डिश टीवी ने भारत में मनोरंजन अनुभव को फिर से परिभाषित करने के लिए एक... -
ओड़िशा में बनेगी डबल इंजन की सरकार: राजेश मूणत
पुरी(ओड़िशा)/ 16 मई/ छत्तीसगढ़ में मतदान सम्पन्न होने के बाद राज्य के दिग्गज भाजपा नेताओं ने... -
नगर निगम जोन 10 ने बोरियाखुर्द से लगकर दुर्गा विहार डूंडा में कार्यवाही कर लगभग 5 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी
रायपुर। रायपुर रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर...