रायपुर । 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश के सभी बच्चों सहित समस्त वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री साहू ने कहा कि बच्चे इस देश के भावी निर्माणकर्ता हैं। हमारी सरकार पंडित नेहरू के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को बनाने तथा उनकी शिक्षा, पोषण और सम्पूर्ण विकास के लिए संकल्पबद्ध हो कर कार्य कर रही है।
Related posts
-
ओड़िशा में बनेगी डबल इंजन की सरकार: राजेश मूणत
पुरी(ओड़िशा)/ 16 मई/ छत्तीसगढ़ में मतदान सम्पन्न होने के बाद राज्य के दिग्गज भाजपा नेताओं ने... -
नगर निगम जोन 10 ने बोरियाखुर्द से लगकर दुर्गा विहार डूंडा में कार्यवाही कर लगभग 5 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी
रायपुर। रायपुर रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर... -
मोदी की गारंटी पर लोगों को पूरा भरोसा और विश्वास है, आपसे यहां की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए कमल खिलाने का आव्हान करता हूं- टंक राम वर्मा
सुंदरगढ़।रायपुर। उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न शक्तिकेंद्रों और बूथों में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा...