रायपुर। 2022। लोक निर्माण एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रक्षाबंधन पर्व की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने बधाई सन्देश में श्री साहू ने कहा कि भाई-बहन के प्यार का प्रतीक यह पर्व प्राचीन काल से ही मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधकर उसके मंगलकामना हेतु ईश्वर से प्रार्थना करती है। यह पर्व भाई और बहन के बीच परस्पर स्नेह, अपनेपन और कर्तव्य का प्रतीक है। रक्षाबंधन के सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व के कारण ही यह दिन भारतवासियों के लिए इतना अधिक महत्वपूर्ण है। पूरे देश में यह त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। श्री साहू ने कहा कि इस पावन अवसर पर सभी महिलाओं के सम्मान और समाज में सुरक्षित परिवेश सुनिश्चित करने का संकल्प लें।
Related posts
-
डिश टीवी द्वारा ‘डिशटीवी स्मार्ट+’ सर्विसेज’ के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति, किसी भी स्क्रीन पर देखें टीवी और ओटीटी एकसाथ
रायपुर। डिश टीवी ने भारत में मनोरंजन अनुभव को फिर से परिभाषित करने के लिए एक... -
ओड़िशा में बनेगी डबल इंजन की सरकार: राजेश मूणत
पुरी(ओड़िशा)/ 16 मई/ छत्तीसगढ़ में मतदान सम्पन्न होने के बाद राज्य के दिग्गज भाजपा नेताओं ने... -
नगर निगम जोन 10 ने बोरियाखुर्द से लगकर दुर्गा विहार डूंडा में कार्यवाही कर लगभग 5 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी
रायपुर। रायपुर रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर...