रायपुर । कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने खेती-किसानी और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रतीक पोरा तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। आज पोरा तिहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री साहू ने कहा है कि पोरा तिहार हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और जन-जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन सुबह से किसानों द्वारा बैलों को नहलाकर पूजा अर्चना कर कृषि कार्य के लिए दुगने उत्साह से जुटने का प्रण लेते हैं। गांवों में छोटे बच्चे भी मिट्टी के बैलों की पूजा करते हैं। हमारी संस्कृति से जुड़ा पोरा तिहार युवा पीढ़ी को पशुधन संवर्धन और संरक्षण की प्रेरणा देता है।
Related posts
-
डिश टीवी द्वारा ‘डिशटीवी स्मार्ट+’ सर्विसेज’ के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति, किसी भी स्क्रीन पर देखें टीवी और ओटीटी एकसाथ
रायपुर। डिश टीवी ने भारत में मनोरंजन अनुभव को फिर से परिभाषित करने के लिए एक... -
ओड़िशा में बनेगी डबल इंजन की सरकार: राजेश मूणत
पुरी(ओड़िशा)/ 16 मई/ छत्तीसगढ़ में मतदान सम्पन्न होने के बाद राज्य के दिग्गज भाजपा नेताओं ने... -
नगर निगम जोन 10 ने बोरियाखुर्द से लगकर दुर्गा विहार डूंडा में कार्यवाही कर लगभग 5 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी
रायपुर। रायपुर रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर...