रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने ‘‘पाल्म संडे’’ को सेन्ट पॉल चर्च में प्रार्थना करने वाले लोगों द्वारा निकाली गई भव्य रैली का किया स्वागत अभिनंदन

रायपुर (छत्तीसगढ़)। रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय लगातार रायपुर अंतर्गत चुनाव प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम, रैली व त्यौहारों में भी पहुँचकर अपने जनप्रतिनिधि होने का दायित्व निभा रहे हैं। आज विकास उपाध्याय ने मसीही समाज सेन्ट पॉल कैथेड्रल द्वारा ‘‘पाल्म संडे’’ के दिन प्रेयर (प्रार्थना) के पश्चात् निकाली गई भव्य रैली का सेन्ट पॉल चर्च के मुख्य द्वार पर खड़े होकर समस्तजनों का स्वागत अभिनंदन किया। चर्च के फादर एवं सिस्टर व प्रार्थना करने वाले समस्तजनों ने विकास उपाध्याय द्वारा किये जा रहे स्वागत को सराहा एवं…

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन एवं होली पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर। 2024। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने होलिका दहन एवं रंगों के महापर्व होली की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में श्री वर्मा ने कहा कि फाल्गुन मास में मनाया जाने वाला होली का पर्व हमारी भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख पर्व है। अधर्म और अहंकार को निरूपित करती होलिका का अग्नि में होम हो जाना और ईश्वर के प्रति सच्ची निष्ठा रखने वाले निष्काम भक्त प्रह्लाद का अक्षुण्ण रह जाना ही होली का सबसे बड़ा संदेश है। यह पर्व…

60 साल के जीवन में ऐसी होली पहली बार: विष्णु देव साय

रायपुर। स्व मधुकर खेर स्मृति रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में इस बार छत्तीसगढ़ की संस्कृति के रंग बिखरे। होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस मौक़े पर उन्होंने सभी को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी और कहा, रायपुर प्रेस क्लब की नयी युवा टीम के इस आयोजन को मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा, क्योंकि 60 साल के अपने जीवन में मेरे लिये होली का ऐसा अनुभव बेहद ख़ास है। होली के मौक़े पर रायपुर प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…