भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी ने संगठनात्मक विषय पर चर्चा की

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी ने महिला मोर्चा के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली एवं आगामी कार्य योजना से संबंधित जानकारी भी प्रदान किया। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जमवाल जी ने संगठनात्मक विषयों को लेकर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से चर्चा भी किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाए। मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में फतेह करना हमारा लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए नित्य नए-नए हथकंडे अपना रही है जिसके कारण प्रदेश का माहौल पूरी तरह से खराब हो चुका है। प्रदेश पूरी तरह अपराधियों के गिरफ्त में हैं और प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता के आनंद में मदमस्त हो चुके हैं कि उन्हें प्रदेश की जनता की जरा भी चिंता नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि जब इसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब इसे प्रदेश में हर तरफ माफिया राज कायम हो चुका है। आज प्रदेश की मातृशक्ति कहीं भी सुरक्षित नहीं है प्रदेश में हर तरफ आतंक का माहौल बना हुआ है। उन्होंने महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बहनें भी मिशन 2023 के चुनाव के लिए कमर कस ले और प्रदेश की असफल सरकार को उखाड़ फेंकने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने बैठक में अपने पदभार ग्रहण से लेकर आज तक की किए गए कार्यो की विस्तार से जानकारी दी, एवं आगामी कार्य योजना के संबंध में चर्चा भी किया। बैठक में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा करके शराबबंदी ना करना प्रदेश की महिलाओं के साथ बहुत बड़ा छल है जिसे प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता पाने के लिए प्रदेश के हर वर्ग को छल कर आज केवल एक परिवार की सेवा में लगे हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के लिए एटीएम बन गए हैं जो चुनावी राज्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका कलेक्शन मास्टर के रूप में निभा रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता महिला मोर्चा की बैठक में मिशन 2023 में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी तन्मयता के साथ जुटने की अपील की।
इस दौरान बैठक में महिला मोर्चा प्रभारी सुश्री लता उसेंडी श्रीमती उषा टावरी विशेष रूप से उपस्थित थे प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे जी महामंत्री श्रीमती विभा अवस्थी माया बेलचंदन दीप्ति पांडे शैलेंदरी परघनिया संगीता शर्मा भावना बोहरा हेमलता शर्मा कल्याणी साहू किरण बघेल कृतिका जैन किरण भदोरिया . उपस्थित थे..।

Related posts

Leave a Comment