सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा अभियान के तहत विधायक विकास उपाध्याय लोगो से मिलने रामनगर पहुँचे ……….

रायपुर। संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से आज वार्ड क्रमांक 24 रामनगर पहुँचे।
विधायक के साथ ज़ोन अध्यक्ष व वार्ड पार्षद मनीराम साहू व अन्य कोंग्रेसजन भी उपस्थित थे। विधायक विकास उपाध्याय ने रामनगर क्षेत्र के तालाब का भी निरिक्षण किया। बरसात के दिनों मे अक्सर जनता को जलभराव का सामना करना पड़ता है, जिसे देखते हुये विधायक ने निगम के अधिकारियो को इसके निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
रामनगर वार्ड मे विधायक विकास उपाध्याय ने महिलाओ और वरिष्ठजनों से मिलकर उनकी नगर निगम से सम्बंधित सभी समस्याओ का निगम के अधिकारियो को निर्देशित कर त्वरित निराकरण करने दिया आदेश।

Related posts

Leave a Comment