राजस्व मंत्री ने प्रदेश में सूखा की स्थिति निर्मित होने की संभावना पर तत्काल कार्यवाही हेतु जिला कलेक्टरों को लिखा पत्र

रायपुर । प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर प्रदेश में मानसून 2022 में कम वर्षा/खण्ड वर्षा के कारण सूखा की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया है। राजस्व मंत्री ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश के कई जिलों में मानसून 2022 में कम वर्षा अथवा खण्ड वर्षा होने के कारण कई तहसीलों में सूखा की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। सभी जिला कलेक्टरों को प्रेषित पत्र में उन्होंने…